Boy in Skirt Viral Video: इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। पिछले दिनों एक लड़की दिल्ली मेट्रो में मंजुलिका बनकर लोगों को डराती नजर आई थी। इसी क्रम में एक लड़का मुंबई लोकल में लड़कियों की तरह स्कर्ट पहनकर रील्स बनाता नजर आ रहा है। इस दौरान यात्रियों का रिएक्शन देखने लायक था। कई यात्री मुंह खोलकर इस युवक को देखते रह जाते हैं। इस युवक का नाम शिवम भारद्वाज (Shivam Bhardwaj) है।
स्कर्ट में युवक (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर कंफ्यूज हो गए लोग
बता दें कि शिवम भारद्वाज सोशल मीडिया पर 'द गाय इन ए स्कर्ट' के नाम से काफी लोकप्रिय हैं। वह एक फैशन ब्लॉगर हैं। अपने शानदार रील्स की वजह से वह आए दिन वायरल होते रहते हैं। वह जिस तरह का गेटअप धारण करते हैं और जिस तरह का मेकअप करते हैं। उन्हें देखकर हर कोई कंफ्यूज हो जाता है। कई बार तो लोगों को लगता है कि शिवम लड़का नहीं बल्कि लड़की हैं। इस वीडियो में भी मुंबई लोकल में बैठे यात्री कंफ्यूज हो रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिवम ब्लैक कलर का स्कर्ट पहनकर मुंबई लोकल (Mumbai local) में कैटवॉक (catwalk) करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में 'तुमसे मिलके दिल का है जो हाल क्या करें' गाने का म्यूजिक बजता सुनाई दे रहा है। आप देख सकते हैं कि शिवम फ्लोई स्कर्ट और सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर यात्री घूरने लगते हैं। कई लोग अपने फोन का कैमरा ऑन करके उनका वीडियो बनाने लगते हैं। बता दें कि महिलाओं के कपड़ों के प्रति झुकाव की वजह से उन्हें उनके घर से निकाल दिया गया था। अब काफी जद्दोजहद के बाद शिवम मुंबई में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं।
