वायरल न्यूज़

Video: चलती ट्रेन से गिरने ही वाला था यात्री, तभी फरिश्ता बनकर आया RPF का जवान, यूं बचा ली जान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 19, 2023, 04:16 PM IST

Viral Video: पनवेल जंक्शन पर एक यात्री दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह ट्रेन और पटरी के बीच झूलने लगता है। तभी वहां खड़ा आरपीएफ जवान फरिश्ता बनकर सामने आता है और यात्री की जान बचा लेता है।

Image

आरपीएफ जवान ने बचाई जान

KEY HIGHLIGHTS
  • फरिश्ता बनकर आया आरपीएफ जवान
  • कुछ ऐसे बचाई यात्री की जान
  • पनवेल जंक्शन से सामने आया वीडियो

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि लोग चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पनवेल रेलवे स्टेशन से सामने आया है। यहां एक यात्री ने चढ़ती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। आप देख सकते हैं कि वह ट्रेन और पटरी के बीच में लटक गया था। थोड़ी देर और हो जाती तो हो सकता है कि वह चलती ट्रेन से नीचे गिर जाता। इसी बीच एक RPF का जवान फरिश्ता बनकर सामने आता है और उसकी जान बचा लेता है।

आरपीएफ जवान ने बचाई यात्री की जान

पनवेल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेत्रावती एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक यात्री का संतुलन बिगड़ जाता है। वह यात्री ट्रेन पर तब दौड़कर चढ़ता है जब ट्रेन चलने लगती है। इसके बाद यात्री ट्रेन और रेलवे प्लेटफॉर्म के बीच लटक जाता है। तभी वहां खड़े एक आरपीएफ जवान की नजर उस यात्री पर पड़ती है। इसके बाद आरपीएफ जवान 'न आव देखता है न ताव' दौड़कर उस यात्री को बचाने पहुंच जाता है। आरपीएफ जवान यात्री को ट्रेन के अंदर कर देता है। इससे यात्री की जान बच पाती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article