Snake Attacks Viral Video: सांप को धरती पर सबसे खूंखार जीवों में से एक माना जाता है। कई बार सांप इतने खूंखार हो जाते हैं कि इंसान की जान लेकर ही मानते हैं। कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि एक साथ 100 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि सांपों को अपने सामने देखते ही तुरंत अपना रास्ता बदल लेना चाहिए। इसके बाद भी कुछ लोग सांपों के साथ खेलने से बाज नहीं आते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक खूंखार सांप के साथ तमाशा दिखा रहा होता है। वह एक विकराल सांप को अपने हाथ में पकड़कर उसके साथ खेल रहा होता है। इसी बीच खूंखार जीव अचानक शख्स पर हमला कर देता है। यह नजारा देखकर आपकी जान हलक में आ जाएगी। हालांकि, शख्स की किस्मत अच्छी होती है कि वह सांप के हमले से खुद को बचा ले जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने शख्स को सांप से दूर रहने की सलाह दी है। देखें वीडियो-
वीडियो को जय ब्रेवर नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि शख्स एक लंबे तगड़े सांप को अपने हाथ से पकड़ा हुआ है। वह कैमरे के सामने कुछ बताता दिख रहा है। इसी बीच सांप अचानक से शख्स पर अटैक कर देता है। हालांकि, शख्स इस हमले से खुद को बचा ले जाता है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया के सबसे बड़े रैट स्नेक में से एक यह 9 फीट लंबा सांप। इसे कील्ड रैट स्नेक कहते हैं और ये रियर फैंग्ड होते हैं। उन्हें अपना जहर छोड़ने के लिए डसने की जरूरत होती है। यह सुंदर दक्षिण पूर्व एशियाई सांप है।'
