Viral Video: आलू-पनीर समोसे के बाद अब पेश है भिंडी समोसा, वीडियो देखते ही यूजर्स को आई उल्‍टी

Bhindi Samosa Viral Video: सोशल मीडिया अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन इस बार एक ऐसा समोसा वायरल हुआ है जिसे देखते ही यूजर्स को उल्‍टी आ गई।

Bhindi Samosa Viral Video: सोशल मीडिया पर फूड के कई तरह के कॉम्बिनेशन सामने आते हैं। कभी कोल्‍डड्रिंक के साथ आमलेट तो कभी गुलाब जामुन वाला पराठा...ऐसे ही कई वियर्ड कॉम्बिनेशन लोगों को चौंका देते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही फूड कॉम्बिनेशन सामने आया है जिसे देखकर यूजर्स अपनी उल्‍टी रोक‍ नहीं पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये समोसा खाने से अच्‍छा है कि समोसा खाना ही छोड़ दिया जाए। दरअसल, समोसे के फैन्‍स भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है। मुख्‍यत: समोसा आलू भरकर ही बनाया जाता है, लेकिन समय-समय पर इसके साथ प्रयोग किए जाते रहते हैं। हाल ही में एक दुकानदार ने जब समोसे में आलू की जगह भिंडी भर दी तो लोगों का मुंह बन गया।

​viral video, bhindi samosa viral video, bhindi samosa viral food, bhindi samosa, fanta samosa, chocolate samosa, viral news, news in hindi, hindi news

भिंडी समोसे का वीडियो।

क्‍या है वीडियो में

वायरल हो रहा ये वीडियो इंस्‍टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। इशांत नाम के एक ब्लॉगर ने दिखाया कि, कैसे दुकानदार आलू और चने की सब्जी, हरी चटनी और कुछ अन्य मसालों के साथ भिंडी समोसा सर्व करता है। पोस्‍ट को कैप्‍शन दिया गया कि, 'समोसे तो बहुत टाइप के खाते हैं आप लोगों ने क्या कभी खाया है भिंडी समोसा ?' इस वीडियो को 1.1 मिलियन से भी ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने वीडियो में दिखाए गए भिंडी समोसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

End of Feed