Viral Video Today: हिंदी सिनेमा और कहानियों में आपने जरूर सुना होगा कि राजा ने अपने दुश्मन को जिंदा दीवार में चुनवा दिया। मुगल बादशाह अकबर का किस्सा भी सुना होगा, जब उन्होंने अनारकली को जिंदा दीवार चुनवा दिया था। मगर हकीकत में ऐसा नजारा देखने को मिल जाए तो क्या होगा। यकीन नहीं होगा कि अमेरिका में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां न्यूयॉर्क में एक महिला ने गलती से अपनी पालतू बिल्ली को ही दीवार में चुनवा दिया। मगर जब महिला को इसकी भनक लगी तो उसके होश फाख्ता हो गए। उसे यकीन नहीं हुआ कि उसने आखिर ऐसी गलती कैसे कर दी।
मदद के लिए बुलानी पड़ी रेस्क्यू टीम
पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसमें देखेंगे कि महिला को जैसे ही अहसास हुआ कि उसने गलती से बिल्ली को दीवार में चुनवा दिया है, उसने तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया। रेस्क्यू टीम की मदद से बिल्ली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फ्रेम की शुरुआत में देखेंगे कि बिल्ली दीवार के पीछे है और रेस्क्यू टीम उसे बचाने के लिए पहुंच चुकी है। टीम बड़ी सावधानी से दीवार में बड़ा सा छेद करती है और बाद में बिल्ली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।
यहां देखिए वीडियो
बिल्ली को दीवार में चुनवाने और उसके रेस्क्यू से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @nypost हैंडल से भी शेयर किया गया है।
