वायरल न्यूज़

Video: 76 के बुजुर्ग ने पछाड़ दिए धुरंधर पहलवान, ताकत देख चौंक गई पब्लिक

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 18, 2024, 09:06 AM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि बुजुर्ग अखाड़े के बाहर खड़े थे कि तभी एकाएक उन्होंने एंट्री मार दी। इसके बाद बुजुर्ग ने ऐसी ताकत दिखाई कि आसपास खड़ी पब्लिक भी हैरान रह गई।

Image

बुजुर्ग ने पछाड़ दिए अच्छे-अच्छे पहलवान। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग ने दिखाई ताकत
  • हैरान रह गई पब्लिक
  • आते ही छाया ये वीडियो

Viral Video: पहलवानी सुनकर सबसे पहले एक शब्द दिमाग में आता है, और वो शब्द है ताकत। यानी एक सुडौल शरीर जो अच्छे-अच्छे को सेकंडों में चित कर दे। पहलवानी करते हुए अक्सर जवान पुरुषों को ही देखा जाता है। मगर क्या हो जब उन्हीं जवान पहलवानों को एक बुजुर्ग पछाड़ दें। बुजुर्ग से दूसरे पहलवान इतना खौफ खा जाएं कि कोई उनके सामने अखाड़े में उतरने की हिम्मत तक ना दिखा सके। हैरान हो जाएंगे मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें करीब 76 साल के बुजुर्ग ने ऐसी ताकत दिखाई कि किसी ने उनके सामने आने की हिम्मत तक नहीं की।

हैरान रह गई पब्लिक

हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि पहलवान अखाड़े में अपनी ताकत दिखा रहे थे। मगर पास में एक बुजुर्ग भी खड़े थे। तभी वो मैदान में कूद पड़े और अपनी ताकत दिखाई। इसके लिए बुजर्ग ने सबसे पहले 25-25 किलो के हैवी जोरी उठाए और अपने कंधे पर उठा लिया। इसके बाद वो एक-एक इन्हें अपने हाथ से चारों तरफ घुमाते हैं। इधर बुजुर्ग की ऐसी ताकत देखकर आसपास खड़ी पब्लिक भी हैरान रह गई। बुजुर्ग ऐसा कई बार करते हैं और धुरंधर पहलवान चुपचाप खड़े उनकी ताकत देखते रहते हैं।

यहां देखिए वीडियो

दावा किया गया कि ऐसी ताकत दिखाने वाले बुजुर्ग का नाम पंडित श्रीधर मिश्रा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर gyanindianjori नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article