Animals Fight Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। किसी भी जीव की यह फितरत होती है कि जब उसके जान पर बनती है तो वह अपने आपको बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि किसी आंगन में एक तेंदुआ घुसकर पालतू कुत्ते पर हमला कर देता है। इसके बाद बहुत ही हैरान करने वाली चीज होती है।
कुत्ते और तेंदुए की लड़ाई (एक्स)
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
वीडियो में दिख रहा कुत्ता रॉटवीलर नस्ल का है। वहीं एक जंगली तेंदुआ टहलते हुए घर के आंगन में घुसता है। तेंदुए को अपने सामने देखकर कुत्ता उसे भौंकना शुरू करता है। इसके बाद तेंदुआ उस कुत्ते पर टूट पड़ता है। आप देख पाएंगे कि तेंदुआ रॉटवीलर कुत्ते की सीधा गर्दन पकड़ता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि वह उसे दबोचकर मार ही डालेगा। हालांकि, इसके बाद जो होता है उसकी उम्मीद आपको भी नहीं होगी। आप देख पाएंगे कि कुत्ता मौका पाते ही तेंदुए पर टूट पड़ता है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि देखते ही देखते तेंदुए और कुत्ते के बीच जबरदस्त लड़ाई हो जाती है। इस लड़ाई को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वायरल वीडियो में दिख रहा दृश्य बहुत ही डरावना नजर आता है। आप देख पाएंगे कि रॉटवीलर कुत्ता पलटकर तेंदुए की गर्दन दबोच लेता है। हालांकि, अंत में क्या होता है.. वीडियो में इसके बाद का नजारा दिखाई नहीं देता है। यह लड़ाई इतनी खतरनाक होती है कि कुत्ते की दुम कट जाती है।वहीं जिस तरह कुत्ता पलटवार करते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़ता है, देखते ही देखते तेंदुआ सुस्त पड़ जाता है। फिलहाल इस वीडियो की सच्चाई पता नहीं चल पाई है कि यह कहां का है और कब का है। वीडियो AI भी हो सकता है। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर @naturelife_ok नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
