वायरल न्यूज़

Viral Video: इंसानों से भी ज्यादा समझदार निकला हाथी! मालिक को लगी प्यास तो सूंड से हैंडपंप चलाकर पिलाया पानी

Viral Video: आप देख पाएंगे कि हाथी अपने सूंड के हैंडपंप के हैंडल को पकड़ता है। इसके बाद सूंड से ही हैंडपंप चलाने लगता है। आप देख पाएंगे कि हाथी अपनी सूंड से बड़ी सहजता से हैंडपंप का हैंडल पकड़कर चलाता है। इसके बाद हैंडपंप से पानी की धार बहने लगती है।

Image

हाथी ने चलाया हैंडपंप (इंस्टग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। कुछ वीडियो इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं तो कई वीडियो लोगों के दिल को जीत लेते हैं। हम सभी जानते हैं कि हाथी जंगल का सबसे समझदार जानवर होता है। मौका पड़ने पर वह इंसान के काम भी आता है। इन दिनों एक हाथी का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक तरफ लोगों के दिल को तो जीत ही रहा है। दूसरी तरफ यह वीडियो भरोसे, प्रेम और निस्वार्थ रिश्ते की मिसाल बनकर सामने आया है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

इस वीडियो में एक इंसान और एक जानवर के बीच का पवित्र रिश्ता साफ नजर आएगा। आप देख पाएंंगे कि एक एक हाथी अपने मालिक के साथ कहीं जा रहा था। इस दौरान मालिक को प्यास लगती है तो उसे सड़क के किनारे एक हैंडपंप नजर आता है। इसके बाद मालिक प्यास बुझाने के लिए रुकता है। हालांकि, समस्या ये थी कि उसके पास कोई बाल्टी या कोई बर्तन नहीं था, जिसे नल के पास लगाकर वह हैंडपंप चलाता और उसमें पानी भरता। इसके बाद हाथी अपनी सूंड से हैंडपंप चलाने लगता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि हाथी अपने सूंड के हैंडपंप के हैंडल को पकड़ता है। इसके बाद सूंड से ही हैंडपंप चलाने लगता है। आप देख पाएंगे कि हाथी अपनी सूंड से बड़ी सहजता से हैंडपंप का हैंडल पकड़कर चलाता है। इसके बाद हैंडपंप से पानी की धार बहने लगती है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही हैंडपंप से पानी निकलता है, हाथी का मालिक झुककर पानी पीने लगता है। हाथी ने जिस तरह प्यास बुझाने में अपने मालिक की मदद की।यह वीडियो यूजर्स के दिल को जीत रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग वीडियो को देखकर इमोशनल हो रहे हैं। वीडियो को kushinagar_king01 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article