वायरल न्यूज़

VIDEO: उम्र दो साल मगर हिम्मत 50 साल वाली, बच्चे का कमाल देख दंग रह गए लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 6, 2024, 09:34 AM IST

Child Amazing Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि करीब दो साल के बच्चे ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। बच्चा ऐसा कुछ कर दिखाता है कि इस उम्र में शायद ही कोई दूसरा कर पाएगा।

Image

दंग करके रख देगा छोटे बच्चे का ये कमाल। (Photo/Instagram)

Child Amazing Video: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसे नजारे दिखाई देते हैं जो हमें चौंका देते हैं। देखकर भी आंखों पर यकीन नहीं होता है कि कोई सचमुच ऐसा भी कर सकता है। अभी ठीक वैसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि कैसे दो साल के बच्चे ने ऐसा कुछ कर दिखाया जिसे देख अच्छे-अच्छे दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। बच्चे की हिम्मत देखकर लगेगा कि ऐसा तो पचास की उम्र का शख्स भी मुश्किल ही कर पाएगा। छोटे बच्चे से जुड़ा ये हैरान करने वाला वीडियो अभी बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बच्चे ने दिखाया कमाल का करतब

वायरल हो रहा वीडियो देखकर मालूम होता है कि करीब दो साल का बच्चा परिवार के साथ मेले में घूमने आया है। यहां बड़े-बड़े झूले नजर आते हैं। फ्रेम में अबतक सबकुछ सामान्य ही नजर आता है। मगर एकाएक बच्चा एक झूले के पास गया औरअपने करतब से लोगों को दंग कर दिया। इसमें देखेंगे कि झूला चल रहा है और बच्चा उसी झूले पर लटक गया। लगा बच्चा कभी भी गिर सकता है, मगर फिर जो कुछ दिखा उसने होश उड़ाकर रख दिए। इसमें देखेंगे कि बच्चा झूले पर ऐसे-ऐसे करतब दिखाता है कि यकीन नहीं होता है कि उसकी उम्र सिर्फ दो साल होगी। देखकर लगेगा कि पचास साल का शख्स भी इसे आसानी से नहीं कर पाएगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

छोटे बच्चे से जुड़ा ये हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर mkb7482 के हैंडल से शेयर किया है। वीडियो अभी तक करीब नौ लाख लाइक बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article