Lioness in Wedding: शादी में दावत उड़ाने पहुंचा शेरनी का परिवार, देखें फिर रिश्तेदारों ने क्या किया

Lioness in Wedding Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टॉल पर खाने के बर्तन लगे हुए हैं, जिनमें दावत का खाना सजा हुआ नजर आ रहा है। इस बीच दो शेरनियों के पहुंचने से हड़कंप मच गया।

Lioness in Wedding Video: भारत में शादियों के मौके पर दूल्हा और दुल्हन की तरफ से भव्य खाने का भी आयोजन किया जाता है। इस दौरान खाने का अलग से पंडाल बनाया जाता है। जहां पर खाने के दर्जनों मेन्यू लगाए जाते हैं और शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार दावत उड़ाते नजर आते हैं। सोचिए आप किसी शादी में गए हों और वहां पर दावत उड़ा रहे हों। इस बीच अगर शेरनी का परिवार टहलता हुआ आ जाए तो आपकी हालत यकीनन खराब हो जाएगी।

Shadi Me Sher

शादी में पहुंची शेरनी (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने यूजर्स की रूह कंपा दी है। दावे के अनुसार, वीडियो गुजरात के जूनागढ़ जिले से सामने आया है। जूनागढ़ के प्लासवा गांव में एक शादी समारोह में खाने का पंडाल लगा हुआ था। वहां अचानक दो शेरनियां टहलते हुए पहुंच गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टॉल पर खाने के बर्तन लगे हुए हैं, जिनमें दावत का खाना सजा हुआ है। इस बीच दो शेरनियों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। देखें वीडियो-

End of Feed