वायरल न्यूज़

Viral Video: घर की 31वीं मंजिल पर मधुमक्खी ने लगाया था बड़ा सा छत्ता, हटाने के लिए जो किया देखकर छिड़ गई बहस

Viral Video: वीडियो में आप ​मधुमक्खी का बड़ा सा छत्ता देखा जा सकता है। आप देख पाएंगे कि छत्ता आकार में बड़ा तो है ही, इसके साथ बेहद ही डरावना भी है। सोचिए अगर इतनी सारी मधुमक्खियां किसी फ्लैट में घुस जाएं तो उस घर में रहने वाले लोगों का क्या होगा?

Viral Video

मधुमक्खी का छत्ता (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखकर एक बार के लिए आपकी हालत खराब होगी। दावे के अनुसार, वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई का है। वीडियो एक हाई राइज बिल्डिंग का है। वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है। जो बता रही है कि मुंबई की हाई राइज बिल्डिंग के 31वें फ्लोर पर लाखों मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना लिया है। महिला बताती नजर आ रही है कि छत्ते की वजह से पूरे इलाके के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वीडियो देखकर हालत होगी खराब

वायरल हो रहे वीडियो में आप मधुमक्खी का बड़ा सा छत्ता देखा जा सकता है। आप देख पाएंगे कि छत्ता आकार में बड़ा तो है ही, इसके साथ बेहद ही डरावना भी है। सोचिए अगर इतनी सारी मधुमक्खियां किसी फ्लैट में घुस जाएं तो उस घर में रहने वाले लोगों का क्या होगा? महिला बता रही है कि इस खतरे को देखते हुए मधुमक्खी का छत्ता हटाने का निर्णय लिया गया है। देखें वीडियो-

इसके बाद महिला ने एक और वीडियो डाला। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि कुछ लोग मधुमक्खी का छत्ता हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इतने बड़े छत्ते को हटाने के लिए पेस्ट कंट्रोल को बुलाना पड़ा था। उन्होंने बेहद ही स्पेशल तकनीक से ये काम कर डाला। देखें वीडियो-

इसके बाद महिला ने तीसरा वीडियो भी डाला। आप तीसरे वीडियो में देख पाएंगे कि फ्लैट के आस-पास लाखों मधुमक्खियां उड़ती नजर आ रही हैं। आप देख पाएंगे कि मधुमक्खियां अपना घर ढूंढ़ रही हैं और काफी गुस्से में हैं। वीडियो शूट करने वाली महिला यह भी बता रही है कि उन्होंने पेस्ट कंट्रोल के लिए नहीं बुलाया बल्कि किसी और फ्लैट से शिकायत की गई थी। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो देखकर कमेंट किया कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। इससे मधुमक्खियों का घर उजड़ गया है। इस वीडियो सीरीज को ruma_s_bhowmik नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article