वायरल न्यूज़

Viral Video: AC कोच में रंगेहाथ ट्रेन का सामान चोरी करते पकड़ा गया पुलिसवाला, रेलवे स्टाफ ने दबोचा तो लगा गिड़गिड़ाने, बोला…

Viral Video: ट्रेन के एसी कोच में रेलवे का तकिया बैग में रखते हुए एक पुलिसकर्मी पकड़ा गया। रेलवे स्टाफ ने जांच में बैग से तकिया बरामद किया, जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले ने लोगों के बीच ईमानदारी और जिम्मेदारी को लेकर चर्चा छेड़ दी है।

Image

AC कोच में रंगेहाथ ट्रेन का सामान चोरी करते पकड़ा गया पुलिसवाला (फोटो: X/@tusharcrai)

Viral Video: ट्रेन के एसी कोच में यात्रा करने वाले ज्यादातर लोगों को पता होता है कि वहां मिलने वाली चादर, कंबल और तकिया सिर्फ सफर के दौरान इस्तेमाल करने के लिए होते हैं। यात्रियों को इन्हें अपने साथ घर ले जाने की अनुमति नहीं होती। फिर भी कई बार कुछ लोग लालच में आकर ऐसी चीजें अपने बैग में रख लेते हैं। जब कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है, तो रेलवे की तरफ से उस पर सख्त कार्रवाई की जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

बैग चेक करने पर मिला रेलवे का तकिया

खबर के मुताबिक एक व्यक्ति जो पुलिस की वर्दी में था, रेलवे (train viral video) की बेडिंग सामग्री लेते हुए पकड़ा गया। आमतौर पर लोगों को पुलिस से ईमानदारी और जिम्मेदारी की उम्मीद होती है, इसलिए इस घटना ने सभी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टाफ को जब शक हुआ, तो उन्होंने उस व्यक्ति की जांच की। वह पुलिस की यूनिफॉर्म पहने हुए था और ऊपर सफेद रंग की जैकेट डाले हुए था। स्टाफ ने जब उसका बैग चेक किया, तो उसमें रेलवे का तकिया मिला। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने उसकी पहचान जानने के लिए वर्दी पर लगी नेम प्लेट देखी, जिसमें उसका नाम ‘भानू प्रताप सिंह’ लिखा हुआ था।

जांच के दौरान उस व्यक्ति से सवाल-जवाब भी किए गए। उसने बताया कि उसकी ड्यूटी प्रयागराज कुंभ में लगी हुई है। वहीं, जब उस पर शराब पीने का शक जताया गया तो उसने साफ कहा कि उसने शराब नहीं पी है। बैग से मिले दो तकियों के बारे में उसने सफाई देते हुए कहा कि ये उसे गिरे हुए मिले थे, इसलिए उसने उठा लिया। इस घटना का वीडियो और खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई। लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि कानून की जिम्मेदारी निभाने वालों को खुद नियमों का पालन करना चाहिए। फिलहाल, इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article