दौड़ती ट्रेन में स्टंट दिखाने लगा लड़का, लगा ऐसा करंट देखकर डर जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 27, 2024, 03:17 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लड़का तेज रफ्तार ट्रेन की छत पर पहुंच गया और यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन की छत पर स्टंट दिखाने लगा लड़का
  • यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई
  • फिर जो दिखा हैरान हो जाएंगे आप

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो ट्रेन से जुड़ा है, जिसमें एक लड़का खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आया है। मगर स्टंट के चक्कर में लड़के के साथ ऐसा कुछ हुआ कि देखकर कोई भी डर जाएगा। सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि ट्रेन पूरी रफ्तार में पटरियों पर दौड़ रही है। कैमरे में सबकुछ रिकॉर्ड हो रहा है। मगर इसी बीच लड़का खिड़की से बाहर निकला और स्टंट दिखाने लगा। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी डराने के लिए काफी है।

Viral Video

ट्रेन की छत पर स्टंट दिखाना लड़के को पड़ गया भारी। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

लग गया तगड़ा करंट

करीब एक मिनट के वीडियो में आगे देखेंगे कि लड़का खिड़की से बाहर निकला और ट्रेन की छत की तरफ बढ़ने लगा। इस बीच करंट सप्लाई कर रहे लोहे के पिलर को छूने की कोशिश करता है। लड़का इसपर भी नहीं रुकता और ट्रेन की छत पर पहुंच गया। लड़का अब हाथ से ऐसा इशारा करता है मानो कितनी बड़ी जंग जीत गया। मगर अब लड़के के साथ जो कुछ हुआ किसी की भी डराने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि लड़के को तभी इतना तगड़ा करंट लगा कि बेचारा जल गया। फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि उसका पूरा हाथ जल चुका है। उसकी कमर पूरी तरह काली पड़ गई।

End of Feed