वायरल न्यूज़

कुत्ता-बिल्ली के नाम कर दी करोड़ों की संपत्ति, वजह चौंका देगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 27, 2024, 12:48 PM IST

चीन के शंघाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने बच्चों को सबक सिखाने के लिए अपनी सारी संपत्ति पालतू जानवरों के नाम कर दी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। (फोटो- सोशल मीडिया)

OMG! अक्सर देखा जाता है कि घर के बड़े बुजुर्ग अपनी सारी संपत्ति परिवार के नाम कर देते हैं। संपत्ति पोते या पोती के नाम करने के भी मामले सामने आए हैं। मगर कभी सुना है कि किसी शख्स ने अपनी सारी संपत्ति पालतू जानवरों को नाम कर दी हो। अभी चीन में एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने अपनी करोड़ों रुपये की संपत्ति पालतू कुत्ते और बिल्लियों के नाम कर दी। चौंकेंगे कि महिला ने अपनी संपत्ति में से एक फूटी कौड़ी भी अपने बच्चों को नहीं दी। हालांकि महिला ने ऐसा क्यों किया, इसकी चर्चा सोशल मीडिया में हर तरफ है।

पालतू जानवरों के नाम की करोड़ों की संपत्ति

बताया जाता है कि चीन की इस महिला ने अपने बच्चों को सबक सिखाने के लिए सारी संपत्ति पालतू जानवरों के नाम कर दी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि महिला का नाम लियु है और वो शंघाई की निवासी हैं। लियु के पास करीब 23 करोड़ की संपत्ति थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वो इस बात से नाराज थीं कि उनके बच्चे मुलाकात के लिए नहीं आते थे। इससे वो इतनी नाराज हुई कि अपने पालतू जानवरों के नाम ही सारी संपत्ति कर दी।

कोई हालचाल पूछने नहीं आया

हालांकि चीन में जानवरों के नाम वसीयत करने का कानून नहीं है। ऐसे में महिला ने बच्चों को सबक सिखाने के लिए एक स्थानीय वेटनरी क्लीनिक के नाम अपनी वसीयत कर दी। अब बुजुर्ग महिला के बाद ये उनके पालतू जानवरों की देखरेख करेगा। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला के बीमार रहने के बावजूद उनका कोई हालचाल पूछने नहीं आया। किसी ने फोन पर बात नहीं की। बस इसी बात से नाराज बुजुर्ग ने बच्चों को संपत्ति देने से इनकार कर दिया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article