वायरल न्यूज़

Animal Video: जापान के चिड़ियाघर में दिखा अनोखा जानवर, आराम से बैठकर भोजन का ले रहा था आनंद

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 27, 2024, 09:23 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनोखा जानवर नजर आ रहा है, जो कुछ हद तक चिम्पैंजी की तरह दिख रहा है। इस वीडियो में जानवर आराम से बैठकर अपने भोजन का आनंद ले रहा है।

Image

एबिसिनिया कोलोबस का आराम से खाना खाते हुए वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • एबिसिनिया कोलोबस नाम का ये जानवर
  • चिड़ियाघर में बैठकर खा रहा था खाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Abyssinian Colobus In Asahiyama Zoo Japan: कभी-कभार कुछ ऐसे जानवर नजर के सामने आ जाते हैं, जिसे देखने के बाद ऐसा लगने लगता है कि आखिर ऐसा भी कुछ होता है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही नजर आने वाला है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक यह नजारा असाहियामा चिड़ियाघर (Asahiyama Zoo) का है, जो कि जापान में स्थित है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Abyssinian Colobus Viral Video) में आपको जो जानवर दिख रहा है, उसका नाम एबिसिनिया कोलोबस है, जो दिखने में काफी हद से चिम्पैंजी की तरह है। इस दौरान यह चिड़ियाघर में बैठकर आराम से अंकुरित अनाज खा रहा है। इसके बाद वह उठकर चला जाता है, जिसे आप देख सकते हैं। दिख रहे जानवर के पीठ पर काफी लंबे बाल भी हैं, जो सफेद कलर के हैं। यह जानवर देखने में बेहद अनोखा लग रहा है।

एबिसिनिया कोलोबस का आराम से खाना खाते हुए वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये दिखने में जितना अनोखा है, उतना ही शर्मिला भी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसके बाल बिल्कुल पेड़ की खाल की तरह नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 45 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'asahiyamazoo1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article