वायरल न्यूज़

VIDEO: बीच रोड पर जादू-टोना करने लगी महिला, फिर जो दिखा रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 27, 2024, 02:25 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि महिला बीच रोड पर पहुंची और आग जला दी। इसके बाद महिला आग के आसपास ऐसे झूमती है मानो उसके अंदर आत्मा घुस गई हो।

Image

बीच रोड पर जादू-टोना करते हुए कैमरे में कैद हुई महिला। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे नजारे दिखाई पड़ते हैं कि हम हैरान रह जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता कि ऐसा नजारा भी कभी देखने को मिलेगा। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक महिला बीच रोड पर ऐसा कुछ करती है कि देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वायरल वीडियो पर दावा किया गया है कि महिला बीच रोड पर जादू-टोना करते हुए कैमरे में कैद हुई है। इसमें देखेंगे कि रोड इतना व्यस्त है कि वाहनों के निकलने के लिए भी जगह नहीं है, मगर महिला ने वहीं पर जादू टोना शुरू कर दिया।

बीच रोड पर जादू-टोना

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि रात हो चुकी है। वाहनों में सवार लोग जल्द से जल्द घर पहुंचने की कोशिश में है। मगर इसी बीच अजीब हरकत करते हुए एक महिला पर निगाह टिक जाती हैं। इसमें देखेंगे कि महिला हाथों में कुछ सामान लेकर बीच रोड पर पहुंची और आग जला दी। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, महिला ने झोले से कुछ और निकाला और रोड पर फेंकने लगी। देखकर हैरान हो जाएंगे कि फिर महिला का खुद पर काबू नहीं। वो ऐसे झूमती है मानो उसमें कोई आत्मा समा गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी डराने के लिए काफी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसके आखिर में देखेंगे कि महिला झूम रही है और वाहन सवार लोग उससे दूरी बनाने की कोशिश में है। दुपहिया वाहन सवार तो महिला को दूर से ही देखकर रास्ता बदल लेते हैं। मालूम हो कि बीच रोड पर जादू-टोना करते हुए महिला का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article