वायरल न्यूज़

सवा किलो सोना और सात किलो चांदी, दूल्हे को मिला ऐसा दहेज देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 13, 2024, 01:05 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि एक शख्स पूरी लिस्ट पढ़कर सुनाता है, जो दूल्हा पक्ष को दी जाने वाली है। इसमें सोना-चांदी, गाड़ी सबकुछ शामिल है।

Image

सवा किलो सोना और सात किलो चांदी, दूल्हे को मिला ऐसा दहेज देखकर होश उड़ जाएंगे

Viral Video Today: भारत में दहेज लेना और देना दोनों अपराध माना जाता है। इसके लिए सजा का प्रावधान भी है। मगर इसके बावजूद धड़ल्ले से दहेज लिया भी जाता है और देने वालों की तादाद भी बहुत है। अभी सोशल मीडिया में एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा वायरल हुआ है। इसमें लड़की पक्षी की तरफ से इतना तगड़ा दहेज दिया गया कि किसी के भी होश उड़ जाएगें। इसमें लड़की पक्ष लड़के को किलो के हिसाब सोना देता है। लग्जरी गाड़ियों के साथ नगदी भी जाती है। इसमें बकायदा एक शख्स खड़े होकर बताता है कि दहेज में क्या कुछ दिया जा रहा है।

सवा किलो सोना और सात किलो चांदी

हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स बताता है कि दुल्हन पक्ष दूल्हे को सवा किलो सोना दे रहा है। शख्स आगे बताता है कि सवा किलो सोने के अलावा सात किलो चांदी है। लड़के के लिए दो गाड़ियां हैं। ये मर्सिडीज बेंज और फॉर्च्यूनर हैं। इसके अलावा दूल्हे को दहेज में इतना कैश मिला कि कोई भी बेहोश हो जाएगा। दावा किया गया कि दूल्हे को दहेज में इसके साथ ही एक करोड़ रुपये कैश दिया गया है।

यहां देखिए वीडियो

दूल्हे को उपहार के रूप में इतना सारा दहेज देने से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो नोएडा है। हालांकि टाइम्स नाऊ नवभारत इसमें किए गए किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो यूट्यूब पर editorji नाम के चैनल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article