वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर में ऐसी जगह छिपा है मशरूम, हजारों में कोई एक ही देख पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 13, 2024, 01:27 PM IST

Optical Illusion: आंखों के साथ दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में एक जगह मशरूम है, मगर मजाल है कि कोई खोजकर दिखा दे।

Image

तस्वीर में मशरूम को खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी ढेरों तस्वीरें हर रोज सोशल मीडिया में शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें खोजना आसान नहीं होता। मगर अच्छी कोशिश के बाद उस छिपे हुए रहस्य को खोज लिया जाता है। मगर जानते हैं कि कुछ तस्वीरें ऐसी भी होती हैं, जिनमें छिपे रहस्य को खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। उनमें रहस्य ऐसी जगह छिपे होते हैं जिन्हें हजारों में से कोई एक ही देख पाता है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है।

तस्वीर में छिपा है मशरूम

तस्वीर सर्दी के मौसम की नजर आती है। इसमें हर एक चीज बर्फ की चादर से ढकी हुई है। तस्वीर में स्नोमैन भी है और पक्षी भी नजर आते हैं। क्रिसमस ट्री भी है, जो पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है। मगर इसमें एक ऐसी चीज छिपी है, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। दरअसल तस्वीर में कहीं पर मशरूम भी है, मगल मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे। हजारों में कोई एक ही होगा जो उसे खोज पाएगा। अगर भी खुद को धुरंधर समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए।

क्या देख पाए आप

तस्वीर में मशरूम खोजने के लिए आपको पूरे तीस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतनी देर में खोज पाए तो आपको आज का अर्जुन मान लिया जाएगा। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक उस मशरूम को नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। आपको इसका जवाब भी मिलेगा कि आखिर मशरूम कहां पर हैं।

यहां देखिए जवाब

optical Illusion Result

लाल घेरे में देखिए मशरूम कहा हैं।

देख लिया ना मशरूम तस्वीर में ऐसी जगह था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article