वायरल न्यूज़

चाची के बस में बैठते ही खुशी से झूम उठे चाचा, उछल-उछलकर करने लगे डांस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 5, 2024, 08:57 AM IST

Viral Video Today: इसमें देखेंगे कि चाचाजी को चाची के मायके जाने की इतनी खुशी हुई कि वहीं बस स्टैंड पर झूमकर नाचने लगे। वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है।

Image

बस स्टैंड पर ही खुशी में झूमकर डांस करने लगे चाचाजी। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • बस स्डैंट पर ही नाचने लगे चाचाजी
  • चाची के जाने की खुशी ना छिपा पाए
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक चाचाजी से जुड़ा है जो बस स्टैंड पर उछल-उछलकर डांस कर रहे हैं। मगर उनके डांस की वजह जानकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। कहा गया कि चाची के मायके जाने की खुशी में चाचा इतने खुश हुए कि वहीं उछल-उछलकर डांस करने लगे। उनके डांस का ये वीडियो नेटिजन्स को बहुत पसंद आया है और ये अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

बस स्डैंट पर चाचाजी का डांस

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि चाचाजी बस स्टैंड पर चाची के साथ पहुंचे हैं। वो बड़े आराम से चाची को बस में बिठाते हैं। थोड़ी ही देर में बस रवाना हो गई। अब जैसे ही बस ने रफ्तार पकड़ी चाचाजी अपनी खुशी नहीं छिपा पाए। वो वहीं डांस करने लगते हैं। उन्हें डांस करता हुआ देख आसापस खड़े लोगों के भी कुछ समझ नहीं आता। मगर कुछ ही सेकंड बाद आसपास खड़े लोग भी उनका डांस देखकर खूब हंसते हैं।

यहां देखिए मजेदार वीडियो

मालूम हो कि डांस करते हुए चाचाजी का ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो हजारों लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। चाची के मायके जाने की खुशी में डांस करते हुए चाचा का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर iwriterwhatyoufeel नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article