Video: मां की पिटाई से बचना सिखा रहा था बंदा, मगर खुद एक चप्पल में धूल चाट गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 16, 2023, 08:13 AM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बेटा मां की पिटाई से बचने का तरीका सिखा रहा था, मगर तभी उसकी असली मां पहुंच गईं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मां बचने का तरीका सिखा रहा था बेटा
  • मगर खुद एक चप्पल में धूल चाट गया
  • वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक शख्स मां की पिटाई से बचने का तरीका सिखाता हुआ नजर आया है। इसके लिए शख्स ने बकायदा अपने भाई को मां जैसी पोशाक पहनाई और हाथ में चप्पल भी पकड़ा दी। शख्स बताता है कि जब मां आपको पीटने के लिए पहुंचे तो किस तरह बचना है। वो दिखाता है कि जैसे ही मां चप्पल मारने के लिए हाथ उठाए तुरंत पकड़ लो। इसके बाद चप्पल को चेहरे से दूर कर लो फिर हाथ पकड़कर पूरी ताकत से नीचे पटक दो। इसमें शख्स आगे बताता है कि मॉम को नीचे गिराने के बाद तुरंत चप्पल छीन लो।

Viral Video Today

मां की पिटाई से बचने का तरीका सिखा रहा था बेटा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

अचानक आ गई असली मॉम

मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल शख्स जब मां से बचाव के तरीके समझा रहा था तभी उसकी असली मां वहां पहुंच गईं। मां बेटे की ऐसी हरकत देखे गुस्से लाल पड़ गईं। उन्होंने तुरंत चप्पल हाथ में पकड़ ली और कहा कि वो दिखाए कैसे बचा जाता है। अब मां को सामने खड़ा देखकर कुछ देर पहले तक खूब ज्ञान दे रहा शख्स सबकुछ भूल गया। उसकी कुछ समझ नहीं आया कि अब क्या किया जाएगा। शख्स डरते हुए खुद बताता है कि ये उसकी मॉम हैं।

मां की चप्पल पड़ी और धूल चाट गया शख्स

वायरल हुआ वीडियो

शख्स इससे आगे कुछ और कहने की कोशिश करता है कि तभी मां ने चप्पल इतनी ताकत से उसके मुंह पर दे मारी कि बेचारा पलक झपकते ही धूल चाटने लगा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोका पाएगा। मजेदार वीडियो नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम यूजर ने शेयर किया है।

End of Feed