Girl Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया में डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो आते ही धूम मचा देते हैं और नेटिजन्स को भी खूब पसंद आते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक लड़की के डांस से जुड़ा है, जो ऐसी जगह डांस करती है कि देखकर चौंक जाएंगे। दरअसल लड़की कहीं और नहीं बल्कि ट्रेन के जनरल डिब्बे में डांस करने पहुंच गई। कोच में उसे डांस करता देख यात्री तक चौंक गए। उन्हें भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि नजर के सामने कोई लड़की डांस कर रही है।
कंफ्यूज हो गए चाचाजी
सामने आए वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि जनरल डिब्बे में यात्री आराम से बैठे हैं। इनमें कुछ यात्री खड़े हैं। तभी नजर एक लड़की पर जाती हैं। रिप्ड जींस पहने लड़की शांत खड़ी है कि तभी ब्रैकग्राउंड में भोजपुरी गाना प्ले हुआ। इधर सॉन्ग प्ले होते ही लड़की एक्शन मोड में आ गई। वो डांस करती है और शुरुआत में ही ऐसा स्टेप दिखाया कि सभी यात्री सिर्फ उसे देखने लगे। हालांकि उसके डांस ने एक चाचाजी को कंफ्यूज कर दिया। उनके समझ में नहीं आया कि आखिर क्या हो रहे हैं।
