वायरल न्यूज़

Optical Illusion: यहां काम आएगी स्कूली पढ़ाई, बताइए O के बीच कहां छिपा है जीरो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 16, 2023, 06:55 AM IST

Optical Illusion: दिमाग और नजर के धोखे से जुड़ी इस तस्वीर में ठीक सामने ही है जीरो, आपको उसी को खोज निकालना है।

Image

नजर के सामने ही है जीरो। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ओ के बीच छिपा है जीरो
  • दम है तो दस सेकंड में खोज निकालिए
  • जवाब भी यहीं मिलेगा

Optical Illusion: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज नजर और आंखों के धोखे से जुड़ी ढेरों तस्वीरें शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें बड़ी आसानी से हल कर ली जाती हैं, जबकि कई बार उनमें छिपे रहस्य को हल करना बड़ा मुश्किल होता है। अभी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। तस्वीर देखने में जितनी आसान है उसमें छिपे रहस्य को खोज निकालना उतना ही मुश्किल है। दरअसल वायरल तस्वीर बहुत सारे अंग्रेजी के लेटर ओ से जुड़ी है। तस्वीर को देखेंगे तो आपको हर जगह सिर्फ ओ ही ओ नजर आएंगे।

ओ के बीच छिपा है जीरो

मगर जानकर चौंक जाएंगे कि इन्हीं ओ के बीच एक जीरो भी छिपा है। आपको उसी जीरो को खोज निकालना है। हालांकि जीरो को खोज निकालने से पहले जरूरी है कि ओ और जीरो के बीच फर्क जान लिया जाए। अगर स्कूली दिनों में आपने अंग्रेजी के लेटर ध्यान से पढ़े और लिखे होंगे तो दोनों के बीच अंतर जरूर बता होगा। बस उन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आपको छिपे हुए जीरो को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले जीरो को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए।

दस सेकंड में खोज निकालिए

आपको ओ के बीच छिपे जीरो को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय में मिलेगा। अगर इतने समय में जीरो को खोज निकाला तो सचमुच आपका दिमाग बहुत तेज चलता है। ऐसा दिमाग जो अंतर खोजने में बहुत माहिर है। हालांकि छिपे हुए जीरो को नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा।

यहां नीचे देखिए रिजल्ट

Viral Photo

यहां देखिए ओ के बीच कहां छिपा है जीरो।

देख लिया ना ओ के बीच छिपा जीरो नजर के ठीक सामने ही था। मगर उसने खोजने में किसी को भी परेशानी हो सकती थी। दरअसल दोनों के बीच थोड़ा अंतर होता है जिसे पहचानना कभी-कभी थोड़ा मुश्किल होता है। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article