VIDEO : झूले में जुल्‍फें लहरातीं मोहतरमा के साथ हो गया कांड, फंस गए बाल और फिर जो हुआ..देखकर दंग रह जाएंगे

Viral Video : वीडियो में आप देख सकते हैं कि सवारी के ऊपर चढ़े लोग लड़की को बचाने के लिए चाकू से उसके बाल काट रहे हैं। काफी देर तक मशक्‍कत करने के बाद लोगों को राहत दिलाने में सफलता मिली।

Viral Video : गुजरात में एक स्थानीय मेले के दौरान ऐसी घटना हो गई जिसे देखकर अच्‍छे-अच्‍छों की हवा टाइट हो जाएगी। दरअसल, फेरिस व्हील पर सवारी करने गई एक लड़की उस समय बाल-बाल बच गई जब उसके बाल पहिए के एक खंभे में फंस गए। घटना का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पर लोगों ने तरह-तरह से कमेंट कर अपनी राय व्‍यक्‍त की है। वीडियो पोस्ट को @amazingdwarka नामक अकाउंट से इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया गया है। यह घटना कथित तौर पर देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया शहर में हुई। यह एक स्थानीय मेले में हुआ था जो गणेश चतुर्थी के उत्सव के मौसम के दौरान आयोजित किया गया था, इस समय ऐसे स्थानीय मेले आमतौर पर आयोजित किए जाते रहते हैं।

​fairy wheels viral video, girl hair got stuck in fairy wheels, trending video, viral news in hindi, viral news

महिला के बाल काटते लोग।

बताया गया है कि, लड़की फ़ेरिस व्हील में अपने बाल खुले करके बैठी थी तभी कुछ देर के बाद उसे उसके बाल झूले के चक्‍के में फंस गए। हालांकि समय रहते पहिये के सिर्फ दो चक्कर लगे और कुछ ही देर में लड़की दर्द से चिल्लाने लगी क्योंकि उसके बाल फंस गए थे।

End of Feed