वायरल न्यूज़

बालकनी में खड़ी थी महिला तभी गिरी आसमानी बिजली, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक नजारा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 29, 2024, 10:38 AM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिला बालकनी में खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठा रही थी कि तभी आसमानी बिजली आ गिरी। फ्रेम में फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे।

Image

जमीन पर आसमानी बिजली गिरते हुए देख महिला की चीख निकल गई। (Photo/Twitter)

US Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हैरान करने वाली चीजों की भरमार है। यहां हर रोज ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि कुछ ऐसा भी कैमरे में कैद किया जा सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल है। वीडियो अमेरिका में यूटा राज्य का बताया जा रहा है। यहां एक महिला बालकनी में खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठा रही थी। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि उसकी चीख निकल गई। महिला डरकर तुरंत घर में भाग गई। हैरानी की बात की सबकुछ कैमरे में भी कैद हो गया।

कैमरे में कैद हुआ खतरनाक नजारा

करीब 10 सेकंड के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि मौसम बड़ा सुहावना है। आसमान में बादल हैं और मालूम होता है कि ठंडी हवाएं चल रही हैं। महिला बहुत खुश है और अपनी बालकनी से इस नजारे को कैमरे में कैद कर रही है। मगर एकाएक आसमान ने गरजना शुरू कर दिया। शुरुआत में महिला के कुछ समझ नहीं आता है, मगर तभी आसमानी बिजली जमीन पर गिरी। गनीमत रही आसमानी बिजली घर सुरक्षित दूरी पर आकर गिरी। इधर जमीन पर आसमानी बिजली गिरती देख महिला बुरी तरह डर गई और दौड़कर अंद चली गई। मगर ये खतनाक नजारा उसके कैमरे में जरूर कैद हो गया।

देखिए वीडियो

जमीन पर आसमानी बिजली गिरने से जुड़ा ये नजारा अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो यूट्यूब पर ABC 7 Chicago नाम के चैनल भी शेयर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article