वायरल न्यूज़

बाइक की टंकी में भरवा लिया 50 लीटर पट्रोल, शख्स का देसी जुगाड़ देख हिल गया इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 4, 2024, 08:13 AM IST

सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो में देखा गया कि एक शख्स पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचा। मगर यहां उसकी बाइक की टंकी देखकर हर कोई चौंक गया। यकीन नहीं हुआ कि कोई ऐसा भी कर सकता है।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो भी शेयर किए जाते हैं जो हमें चौंका देते हैं। इन्हें देखकर यकीन नहीं होता है कि कोई ऐसा भी कर सकता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें शख्स ने बाइक को एक ऐसे जुगाड़ में बदल दिया, जिसे देखकर कोई भी सिर खुजाने पर मजूबर हो जाएगा। शख्स से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों और लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बाइक में 50 लीटर की टंकी

वायरल वीडियो की शुरुआत में एक पेट्रोल पंप पर नजर आता है। यहां अन्य वाहन पेट्रोल भरवाने के लिए कतार में खड़े हैं। फ्रेम में सबकुछ बिल्कुल सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक कार बैठे शख्स की आंखें फटी रह गईं जब उसने एक अन्य शख्स को बाइक में पेट्रोल भरवाते हुए देखा। कार में बैठे शख्स ने तुरंत अपना कैमरा ऑन किया और सबकुछ रिकॉर्ड करने लगा। इसमें देखेंगे कि बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे शख्स ने इसकी टंकी को जुगाड़ से पचास लीटर की बना दिया। फ्रेम में देखेंगे कि पेट्रोल डाल रहा कर्मचारी खुद उसका कारनामा देखकर चौंक गया।

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। इसमें देखेंगे कि कार बैठा शख्स हैरानी भरे इसे नजारे को देखकर बाद में अपनी हंसी नहीं रोक पाता है। मालूम हो कि वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर smile_connection_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article