वायरल न्यूज़

Video: दिल्ली मेट्रो में पर्स चुराते पकड़ा गया चोर, पिटाई के बाद हाथ जोड़कर मिन्नतें करता आया नजर

Delhi Metro Video: आप देख सकते हैं कि एक चोर को कई यात्री घेर कर खड़े हैं। इस दौरान एक अंकल चोर की लगातार पिटाई कर रहे हैं। वह चोर पर जमकर थप्पड़ और लात बरसाते नजर आ रहे हैं।

Image

दिल्ली मेट्रो में चोर की पिटाई (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो हुआ वायरल
  • इस बार चोर की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
  • लात और थप्पड़ से चोर की हो रही थी पिटाई

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है। इसमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दिल्ली मेट्रो में एक चोर चोरी करते पकड़ा गया। इसके बाद चोर की सरेआम पिटाई होने लगी। चोर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान चोर हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दे रहा है।

दिल्ली मेट्रो में हुई चोर की पिटाई

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चोर को कई यात्री घेर कर खड़े हैं। इस दौरान एक अंकल चोर की लगातार पिटाई कर रहे हैं। वह चोर पर जमकर थप्पड़ बरसाते दिख रहे हैं। इस बीच कोई महिला पीछे से वीडियो बना रही है। इसके साथ ही महिला यह भी कह रही है कि सबको पता चलना चाहिए कि चोर कैसे होते हैं। आप देख सकते हैं कि चोर हाथ जोड़कर मिन्नतें कर रहा है। इसके साथ ही चोर यह भी कह रहा है कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा। देखें वीडियो-

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'अंकल और चोर के बीच कलेश, चोर दिल्ली मेट्रो में पर्स चुराते पकड़ा गया और उसकी जमकर पिटाई हुई। वीडियो कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन का है।' आप देख सकते हैं कि अंकल चोर को लात से भी मार रहे हैं। वहीं चोर अंकल से बार-बार खुद को बख्श देने की गुजारिश कर रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article