Couple Viral Video: यूं तो सोशल मीडिया में एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कपल चलती गाड़ी में रोमांस करते नजर आते हैं। कपल की ऐसी हरकतों पर उनके तगड़े चालान भी कटे हैं। मगर फिर भी ऐसे मामले में कमी देखने को नहीं मिलती। सोशल मीडिया में अभी कपल के रोमांस से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। मगर रोमांस से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है उसका लेवल और भी ऊपर है। इसमें प्रेमिका अपने प्रेमी की गोद में ही बैठ गई। वायरल वीडियो मुंबई का बताया गया है।
वायरल हुआ स्कूटी पर रोमांस करते हुए कपल का वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)
स्कूटी पर कपल का रोमांस
वीडियो में देखेंगे कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मगर ऐसी सर्दी में कपल स्कूटी पर लॉन्ग ड्राइव पर निकल पड़ा। इसमें लड़की पिछली सीट की जगह लड़के की गोद में बैठी नजर आती है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखा सचमुच हैरान हो जाएंगे। आगे देखेंगे कि कि प्रेमिका ने प्रेमी को ठंड से बचाने के लिए उसे अपनी शॉल उड़ा दी है। वो उसे किस तक करती है। इधर प्रेमी भी बड़े आराम से स्कूटी चला रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मुंबई की है। जहां कपल को रोमांस करता देख किसी इसे कैमरे में कैद कर लिया।
यहां देखिए वीडियो
मालूम हो कि स्कूटी पर रोमांस करते हुए कपल का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने कपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो एक्स पर @bandrabuzz हैंडल से भी शेयर किया गया है।
