वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: प्रेग्नेंट महिला ने जब कराया अल्ट्रासाउंड, बच्चे की शक्ल देख हैरान रह गई महिला

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 17, 2024, 12:28 PM IST

लंदन की एक प्रेग्नेंट महिला जब अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची, तब स्कैनिंग के दौरान उसका बच्चा हैरी पॉटर के कैरेक्टर डॉबी जैसा नजर आया। ऐसे में महिला अपने बच्चे को ऐसा देख हैरान रह गई।

Image

हैरी पॉटर के कैरेक्टर में नजर आया होने वाला बच्चा (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला
  • हैरी पॉटर के कैरेक्टर में नजर आया बच्चा
  • घरवाले भी तस्वीर देख रह गए दंग

Ajab Gajab News: कई बार जिस चीज की हमें उम्मीद नहीं होती है, हो वही जाता है। ऐसे में इस तरीके की अनोखी चीजों को देखने के बाद लोगों का माथा ही घूम जाता है। ऐसी चीजों पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, लंदन में रहने वाली एक महिला के साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ। हुआ कुछ यूं कि महिला अपना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। ऐसे में उसके पेट में ऐसा कुछ नजर आया, जिसे देखकर महिला खुद ही दंग रह गई।

दरअसल, लंदन की रहने वाली जेसिका नाम की महिला प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली रूटीन चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल पहुंची थी। इस दौरान जब डॉक्टर ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया तो उन्हें कुछ ऐसा दिखा, जिसे देख डॉक्टर भी आश्चर्यचकित रह गए। फिर डॉक्टर ने महिला को इस बात की जानकारी दी और फिर महिला भी हैरान रह गई। दरअसल, महिला के पेट में पल रहा बच्चा हैरी पॉटर के कैरेक्टर डॉबी जैसा दिख रहा था। ऐसे में जब महिला के घरवालों ने अल्ट्रासाउंड में अजन्मे बच्चे की तस्वीर देख आश्चर्यचकित रह गए।

हैरी पॉटर के कैरेक्टर में नजर आया होने वाला बच्चा

बता दें, जेसिका नाम की ये महिला हैरी पॉटर सीरीज बड़ी वाली फैन है। इसीलिए शायद महिला को बेबी स्कैन के दौरान अजन्मे बच्चे की तस्वीर कुछ ऐसी ही दिखी। बेबी स्कैन की इस तस्वीर को महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि 'मैं डॉबी को जन्म दे रही हूं।' हालांकि, इस फोटो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है। इस फोटो को अब तक काफी महिलाओं से शेयर किया है। और तो और कुछ लोग इस अजन्मे बच्चे की शक्ल पेंगुइन जैसा बता रहे तो कुछ को बैटमैन जैसा नजर आया।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article