वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बत्तखों के झुंड में खड़ा है मुर्गी का बच्चा, मजाल है कोई खोजकर दिखा दे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 17, 2024, 08:56 AM IST

Brain Test: दिमाग का टेस्ट लेने वाली जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। इसमें हर जगह बत्तख नजर आती हैं, मगर इसमें एक मुर्गी का बच्चा भी है, जिसे खोजना आसान नहीं होगा।

Image

बत्तखों के खुंड से मुर्गी के बच्चे को खोजना आसान नहीं होगा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Optical Illusion Test: दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरों में छिपे रहस्यों को तो हम आसानी से खोज लेते हैं। मगर कई बार रहस्यों से भरी ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं कि दिमाग घूम जाता हैं, मगर उसका हल नहीं मिलता है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है, जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। इसमें खोजने में दिग्गजों को भी बहुत मुश्किल होने वाली है।

बत्तखों के बीच छिपा है मुर्गी का बच्चा

सामने आई तस्वीर बत्तखों से जुड़ी है। इसमें हर जगह सिर्फ बत्तख ही नजर आती हैं। मगर बताया जाए कि इसी झुंड में एक मुर्गी का बच्चा भी है। तस्वीर में मुर्गी का बच्चा नजर के ठीक सामने ही है, मगर मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे। आपको उसे ही खोजकर दिखाना है। हालांकि इससे पहले मुर्गी का बच्चा खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इसके लिए सिर्फ दस सेकंड का समय में मिलेगा। अगर दस सेकंड में खोज पाए तो आपको जीनियस मान लिया जाएगा। अगर नहीं खोज पाए तो जवाब भी यहीं मिलेगा।

Viral Photo

देखिए कहां छिपा है मुर्गी का बच्चा।

यहां देखिए कहां छिपा है मुर्गी का बच्चा

देख लिया ना तस्वीर में मुर्गी का बच्चा ऐसी जगह छिपा है, जिसे खोजने में किसी को भी खासी मुश्किल हो सकती है। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article