Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है। इसमें प्रेमी ने प्रेमिका के साथ ऐसा मजाक किया कि समझ में आने के बाद उसके होश ही उड़ ही गए। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है और पेट पकड़कर बैठ जाएंगे। वीडियो अभी तक हजारों व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
प्रेमी ने प्रेमिका से किया मजेदार मजाक। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
प्रेमी ने किया प्रेमिका से मजाक
सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों कहीं घूमने निकले हैं। मगर यहां प्रेमिका किसी बात पर नाराज हो गई। प्रेमी उसे मनाने में जुट गया। वो उसे खुश करने के लिए सारी कोशिश करता है मगर वो नहीं मानी। फ्रेम में आगे फिर जो दिखा बार-बार देखेंगे। दरअसल थोड़ा आगे चलने के बाद सड़क किनारे पानी भरा नजर आया। पानी के करीब पहुंचने पर प्रेमिका वहीं ठहर गई। अब प्रेमी ने उसे मनाने की एक और कोशिश की। उसने अपनी जैकेट उतारी और पानी के ऊपर रख दी। प्रेमिका भी तुरंत उसपर चढ़ गई ताकी सैंडल खराब ना हो।प्रेमिका को पहना दी वही जैकेट
फ्रेम में आगे देखेंगे कि प्रेमी ने अपनी जैकेट उठाई और थोड़ी आगे रख दी। ताकि उसपर चलकर प्रेमिका आगे बढ़ सके। देखकर लगता है कि वो किसी भी तरह अपनी प्रेमिका खुश करना चाहता है। मगर तभी उसका मजाक करने का मन हुआ। देख सकते हैं कि पानी में भीग चुकी जैकेट प्रेमी ने उठाई और उसे प्रेमिका को ही पहना दिया। मजेदार है कि कुछ सेकंड तक प्रेमिका को समझ ही नहीं आया कि आखिर उसके साथ हुआ क्या।यहां क्लिक कर देखिए मजेदार वीडियो
नाराज प्रेमिका को मनाते हुए प्रेमी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर THEJUSTICMEMES🇮🇳 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
