वायरल न्यूज़

Viral: अपनी शादी में दूल्हा-दुल्हन ने जमकर लूटे मजे, लोग बोले - इसे कहते हैं 36 के 36 गुण मिलना

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 8, 2023, 01:10 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा-दुल्हन डांस करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों का फुल ऑन मस्ती मूड देखकर लोग बोल रहे हैं कि इसे ही असल में 36 के 36 गुण मिलना कहते हैं।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन ने जमकर किया डांस
  • यूजर्स ने भी लिए लिए मौज
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bride Groom Dance Video: इंटरनेट पर नवविवाहित जोड़े को कई सारे वीडियोज वायरल (Viral Video) होते रहते हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर वाकई खुशी होती है और मजा आ जाता है, दिन बन जाता है। कुछ ऐसा ही ये वीडियो भी है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से मस्त हो जाएंगे। इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन (Bride Groom Video) अपनी ही शादी में खूब जमकर मजे कर रहे हैं और डांस कर रहे हैं। इन दोनों का डांस बेहद कमाल का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दूल्हा दुल्हन 'खुला है मेरा पिंजड़ा आ मेरी मैना' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। पहले तो दूल्हा डांस करना शुरू करता है और फिर दुल्हन भी उसका साथ देने लगती है, फिर दोनों मिलकर कमाल का कपल डांस करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि इसे ही असल में 36 के 36 गुण मिलना कहते हैं।

दूल्हा-दुल्हन का वायरल वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि आज खुलकर नाच लो भाई, भविष्य में इससे ज्यादा नाचना पड़ेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतना डांस करने का कॉन्फिडेंस मेरे में होता तो मैं दुनिया बदल देता। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख 22 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@ChapraZila' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article