वायरल न्यूज़

Viral Video: चाइनीज दुल्हन ले आया बिहार का लड़का, लाते ही सिखा दी हिंदी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 16, 2023, 03:00 PM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखेंगे कि बिहार का लड़का चीन की दुल्हन से विवाह करने के बाद कितना खुश है।

Image

चाइनीज दुल्हन लाया बिहार का लड़का। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
चीन की दुल्हन लाया बिहार का लड़का
लाते ही सिखा हिंदी
आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में पिछले कुछ समय से सीमापार लव स्टोरी खासी चर्चा में रहीं। इसमें पाकिस्तानी सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा से मिलने भारत पहुंची और उनसे विवाह कर लिया। इसी तरह अंजू भारत से पाकिस्तान गईं और नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। सोशल मीडिया में बांग्लादेश की सानिया अख्तर भी छाई रहीं, जो बांग्लादेश से अपने पति को खोजने भारत पहुंचीं। मगर इस ना खत्म होने वाली लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। वो है हमारा तीसरा पडोसी देश चीन। जानकर चौंक जाएंगे कि अबकी बार बिहार का लड़का चाईनीज दुल्हन ले आया और दोनों ने विवाह कर लिया।

भारत आई चाईनीज दुल्हनिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी लड़की और खगड़िया निवासी राजीव कुमार को एक-दूसरे प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने धूमधाम से विवाह कर लिया। दोनों से जुड़ा विवाह के बाद का एक वीडियो वायरल है। देखकर हैरानी होगी कि इसमें चीनी दुल्हनिया हिंदी में बात करती हुई नजर आती है। वो बताती है कि भारत में उसका दूसरा नाम है। एक सवाल के जवाब में लड़की कहती है कि चीन में उसका नाम लुई डैन है। लड़की आगे कहती है कि भारत में उसका नाम नाविया रखा गया है। इस दौरान उसके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है। पति राजीव कुमार भी उसका साथ पाकर बहुत खुश नजर आते हैं।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि राजीव कुमार पिछले दस सालों से चीन में रहते हैं। चीन में ही उनका परिवार कारोबार करता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग की लुई डैन और राजीव एक ही यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते थे। यहां दोनों में प्रेम हुआ और दोनों परिवार की अनुमति के बाद विवाह कर लिया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article