जब मौत आती है तो कैसा लगता है? ये एक ऐसा सवाल है जिसका सही जवाब सिर्फ मौत का अनुभव करने वाला ही दे सकता है। हालांकि कहा जाता है कि जब मौत आती है तब इंसान की आंखों के सामने एक तेज रोशनी चमकती है। मगर मौत से पहले और बाद में क्या होता है, इसका सही जवाब अब तक नहीं पता चला सका। दुनियाभर के देशों में वैज्ञानिकों ने इसपर खूब रिसर्च की और अभी भी कहीं ना कहीं शोध चल रहा है। शोध में ऐसे लोगों से बात की गई, जो मौत होने के कुछ मिनटों बाद दोबारा जिंदा हो गए।
लॉरेन कैनाडे ने बताया कि चौबीस मिनट की मौत के समय उनके साथ किया हुआ। (फोटो सोर्स- Amazon)
महिला को आई चौबीस मिनट की मौत
अभी एक ऐसा ही मामला चर्चा में छाया हुआ है। एक महिला ने दावा किया है कि उसने 24 मिनट की मौत का अनुभव किया है। यानी महिला मौत के 24 मिनट बाद दोबारा जिंदा हो गई। फिर महिला ने मौत के अनुभव से जुड़े जो दावे किए, किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं। लॉरेन कैनाडे (Lauren Canaday) नाम की महिला ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि चौबीस मिनट के लिए उसकी मौत हुई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट ने महिला के हवाले से लिखा, 'पिछली फरवरी में घर पर मुझे दिल का दौरा पड़ा। मेरे पति इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया और मुझे सीपीआर दिया।'
फिर जिंदा हो गई लॉरेन कैनाडे
पोस्ट में दावा किया गया कि कैनाडे को मरा हुआ मान लिया गया। मगर 24 मिनट बाद वो फिर से जिंदा हो गईं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। मगर उनकी एमआरआई देखकर डॉक्टर हैरान थे, क्योंकि दिमाग में उन्हें कोई क्षति नजर नहीं आई। पोस्ट में लॉरेन कैनाडे ने बताया कि उस समय उनके साथ क्या-क्या हुआ, उन्हें सबकुछ याद है। उन्होंने कहा कि दिल का दौरा पड़ने के बाद मेरे पति ने मुझे चार मिनट तक सीपीआर दिया। इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया गया। उधर से वो मेरे पति को समझा रहे थे कि ऐसी हालात में क्या करना चाहिए।
सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा गया कि करीब चौबीस मिनट मेरा दिल दोबारा धड़कने लगा। मुझे हॉस्पिटल ले जाया गया। मगर मैं कोमा में चली गई। दो दिन बाद होश आया तो कई दिनों तक पुरानी चीजें याद ही नहीं थी। आईसीयू में क्या-क्या हुआ, कुछ भी याद नहीं है।
