Viral Video: आंटी ने पहले अपने डांस से काट दिया गर्दा, फिर हंसा-हंसा कर पागल कर दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 20, 2023, 02:12 PM IST

Viral Video: शुरुआत के कुछ सेकंड देखकर मालूम होता है कि आंटी जरदस्त डांस करने वाली है, मगर फिर हंसी ही नहीं रुकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आंटी ने दिखाया हाहाकारी डांस
  • फिर हंसा-हंसा कर दिया पागल
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Funny Dance Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि बुरी तरह हंसी छूट जाती है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक आंटी के डांस से जुड़ा है, जिन्होंने शुरुआत में अपने डांस से गर्दा काट दिया। मगर अगले फिर ऐसा कुछ दिखाया कि हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि आंटी ने डांस वीडियो शूट करने का प्लान बनाया। इसके तुरंत बाद उन्होंने मोबाइल का फ्रंट कैमरा ऑन किया और एक जगह फिट कर दिया।

Funny Video

वायरल हुआ आंटी के डांस का वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

हंस नहीं रुकने देगा आंटी का डांस

फ्रेम में इसके बाद देखेंगे कि बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म का गाना प्ले होता है। गाने बजते ही आंटी ने तुरंत उठ खड़ी हुईं और ऐसा डांस स्टेप कर दिखाया, मानो गर्दा काट दिया। लगा आंटी अब बहुत ही जबरदस्त डांस दिखाने वाली हैं। मगर दो-चार सेकंड में ही सबकुछ बदल गया। उनका डांस देखकर अब इतनी हंसी आती है कि देखकर पेट पकड़कर बैठ जाएंगे। दरअसल शुरुआत में जबरदस्त डांस दिखा रहीं आंटी ने एक ऐसा डांस स्टेप करती हैं कि हंसी छूट पड़ती है।

यहां इस्ंटाग्राम पर देखिए वीडियो

आंटी के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

End of Feed