वायरल न्यूज़

Delhi Metro Ka Video: दिल्ली मेट्रो में फिर भिड़ गए यात्री, मगर लड़ाई की वजह दिमाग घुमा देगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 21, 2023, 06:53 AM IST

Delhi Metro Ka Video: दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच ऐसी बात पर लड़ाई हो गई कि देखकर कोई भी सिर पकड़कर बैठ जाएगा।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो में फिर भिड़े यात्री
  • दिमाग घुमा देगी लड़ाई की वजह
  • आते ही वायरल वीडियो

Delhi Metro Ka Video: सोशल मीडिया में दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में कभी यात्री आपस में झगड़े नजर आते हैं तो कई बार हाथापाई की नौबत तक आ जाती है। दिल्ली मेट्रो से जुड़ा अभी एक ऐसा ही नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें भी यात्री आपस में झगड़ते नजर आते हैं। मगर दोनों के बीच विवाद की वजह जानकर दिमाग घूम जाएगा। यकीन नहीं होगा कि मेट्रो में भी ऐसा होने लगा है।

दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि एक यात्री बहुत सारा लगेज लेकर मेट्रो में दाखिल हुआ। मालूम होता है कि यात्री को कोच में काफी सीटे खाली नजर आईं तो उसने अपना लगेज सीटों पर ही रख दिया। मगर धीरे-धीरे मेट्रो में अन्य यात्री आने लगे और कुछ स्टेशनों को पार करने के बाद सीट लगभग फुल हो गईं। फ्रेम में देखेंगे कि इस पर एक यात्री ने ढेर सारा लगेज लेकर आए शख्स से कहा कि वो अपना सामान सीट से नीचे रख ले। मगर शख्स इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं हुआ। उल्टा इसके पीछे तर्क देने लगा कि वो सीधे एयरपोर्ट से आया है।

हुई तगड़ी बहस

मगर सीट के लिए बैचेने यात्री ने इसपर ऐसा जवाब दिया कि बेचारे के कुछ समझ में नहीं है। उसने कहा कि वो एयरपोर्ट से आया है तो इसमें अहसान कर दिया क्या। यात्री फिर दोहराता है कि सीट लगेज रखने के लिए नहीं है बल्कि यात्रियों के बैठने के लिए है। हालांकि फ्रेम में ये सब देखकर हंसी भी बहुत आती है। एयरपोर्ट से आने की बात कहने वाला शख्स इसके बाद भी अपना सामान नहीं हटाता।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

बता दें कि दोनों के बीच से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article