वायरल न्यूज़

भूत ने मारी टक्कर या खुद उड़ गया ऑटो, पहले नहीं देखा होगा ऐसा खतरनाक एक्सीडेंट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 20, 2023, 12:54 PM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो को देखकर दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो देखकर भी कुछ समझ नहीं आएगा।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • भूत ने मारी टक्कर या फिर कुछ हुआ
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
  • सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाले नजारों से भरी पड़ी है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां भी कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो वायरल है। वीडियो ऑटो के एक्सीडेंट से जुड़ा है। इसे देखकर मालूम ही नहीं होता है कि ऑटो का एक्सीडेंट कैसे हुआ। क्या इसे किसी 'भूत' ने टक्कर मार दी या फिर सवारियों को लेकर जा रहा ऑटो अपने आप हवा में उड़ गया। वीडियो ऐसे ही कुछ सवाल मन में उठाता है।

नहीं देखा होगा ऐसा एक्सीडेंट

हैरान करने वाले सीसीटीवी फुटेज की शुरुआत से देखेंगे कि वाहन सड़क पर सरपट दौड़ रहे हैं। फ्रेम में नजारा बहुत सामान्य नजर आता है। मगर इसी बीच एक ऑटो सामने की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। मगर ऑटो इससे पहले थोड़ी दूरी तय करता डराने वाला नजारा दिखाई दिया। फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि अचानक ऑटो का अगला पहिया हवा में उड़ गया। अगले ही सेकंड इसके पिछले पहिए भी हवा में उड़ गए। देखकर चौंक जाएंगे कि इसके पहिए वाहन से अलग होकर दूर जा गिरे। ऑटो का ऐसा खतरनाक एक्सीडेंट देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

मालूम हो कि वीडियो शुरुआत से आखिर तक देखने पर पता नहीं चलता कि एक्सीडेंट कैसे हुआ। दुर्घटना के समय ऑटो के आसपास भी दूसरा वाहन नहीं था। सोशल मीडिया यूजर्स इसे भूत की टक्कर बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऑटो अपने आप हवा में उड़ गया। मालूम हो कि वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर tausifahmad0 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article