Video: टाइगर के साथ करने चला था दोस्ती तभी आदमखोर जानवर ने जबड़े में जकड़ ली गर्दन, देखें फिर क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 15, 2023, 04:07 PM IST

Tiger Attack Video: एक शख्स टाइगर से दोस्ती करने की कोशिश करता है। इस कोशिश में टाइगर उसी शख्स पर पलटकर हमला कर देता है। जैसे ही टाइगर उस शख्स को अपने सामने पाता है, वह अचानक से शख्स पर झपट्टा मारता है।

Tiger Attack Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें खूंखार जानवर ने किसी इंसान को अपना शिकार बना डाला। बड़े-बुजुर्ग सलाह देते हैं कि हमेशा खूंखार जानवरों से दूर रहना चाहिए और उनसे दोस्ती करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हालांकि, इंसान की फितरत ऐसी होती है कि जिस चीज के लिए मना किया जाता है, इंसान वही करने की कोशिश करता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

tiger attack

टाइगर का हमला (ट्विटर)

शख्स की बेवकूफी से चली जाती जान

वीडियो एक इंसान और एक खूंखार टाइगर से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स टाइगर से दोस्ती करने की कोशिश करता है। इस कोशिश में टाइगर उसी शख्स पर पलटकर हमला कर देता है। टाइगर उस शख्स की सीधे गर्दन पकड़ता है। यह वीडियो देखकर आपकी सांसें अटक जाएंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को Crazy Clips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यकीनन एक बार को लगेगा कि शख्स अब जिंदा नहीं बचेगा। देखें वीडियो-

End of Feed