Viral News: सोशल मीडिया पर कई ऐसी खबरें देखने को मिलती हैं, जो लोगों के दिल को छू लेती हैं। सोचिए किसी बच्चे ने मेहनत करके कोई छोटा-मोटा प्राइज जीता हो और उस प्राइज से अपने घर में खाना बनाने वाली मेड को अगर फोन दिलवा दे तो यह दिल छूने वाली बात ही होगी। ऐसा ही किया है अंकित नाम के एक छोटे बच्चे ने। इस बच्चे ने अपने कारनामे से सोशल मीडिया यूजर्स के दिल में जगह बना ली है। लोग बच्चे की जमकर सराहना कर रहे हैं।
छोटे बच्चे के कारनामे ने जीता दिल
अंकित नाम के इस छोटे बच्चे ने वीकेंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्राइज मनी के रूप में 7 हजार रुपये जीते थे। इसके बाद उसने इन पैसों को खिलौनों पर खर्च न करके कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। अंकित ने अपने घर में काम करने वाली महिला को एक मोबाइल गिफ्ट गिया। अंकित को पता था कि उनकी हाउस हेल्प के पास मोबाइल फोन नहीं था। जैसे ही उन्होंने टूर्नामेंट में पैसे जीते, सबसे पहले वह मोबाइल की दुकान पर पहुंचे। देखें तस्वीर-
अंकित ने अपनी छोटी सी प्राइज मनी से हाउस हेल्प के लिए फोन खरीदा। इसके बाद उन्होंने अपनी हाउस हेल्प को दो हजार रुपये का फोन गिफ्ट किया। उनके घर में काम करने वाली कुक सरोजा ने बचपन में अंकित का पालन-पोषण भी किया है। अंकित के पिता वी. बालाजी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अंकित अपनी हाउस हेल्प को मोबाइल गिफ्ट कर रहा है। इस दौरान उनकी हाउस हेल्प काफी खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है।
