वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इससे आसान और क्या होगा, 4 सेकंड में ढूंढ निकाले 2 तो कंप्यूटर से तेज है आपका दिमाग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 15, 2023, 04:32 PM IST

Optical Illusion: इस चैलेंज को छोटे बच्चे भी हल करने में कामयाब रहे हैं। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास 4 सेकंड का समय है। इस चैलेंज को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं। इससे आप उनके दिमाग और उनकी नजर को भी परख सकते हैं।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई मजेदार तस्वीर
  • तस्वीर से ढूंढ निकालना है गणित का अंक 2
  • चैलेंज हल करने के लिए मिलेगा 4 सेकंड का समय

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसी तस्वीर सामने आती है, जो लोगों के दिमाग का दही कर देती है। यह तस्वीर एक तरफ इंसान के दिमाग का परीक्षण तो करती ही है। इसके साथ ही लोगों की नजर भी परखती है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर देखने में बहुत ही ज्यादा कंफ्यूजिंग है। इस तस्वीर में छिपी एक पहेली को आपको हल करके दिखाना है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस चैलेंज को छोटे बच्चे भी हल करने में कामयाब रहे हैं।

तस्वीर में से 2 ढूंढने का दिया गया चैलेंज

आपको तस्वीर में ढेर सारे उल्टे 2 नजर आ रहे होंगे। आपको इन सबके बीच में छिपा एक सीधा 2 ढूंढकर निकालना है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास 4 सेकंड का समय है। आप सोच रहे होंगे कि 4 सेकंड का समय बहुत कम है, लेकिन हम आपको बता दें कि दूसरी-तीसरी क्लास के बच्चे तो पहली नजर में ही सीधा 2 ढूंढ निकालने में कामयाब रहे हैं। अगर आप भी दिए गए समय के भीतर ही 2 ढूंढ निकालते हैं तो आपका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज माना जाएगा।

अपने दोस्तों को भी दे सकते हैं चैलेंज

आप चाहें तो इस चैलेंज को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं। इससे आप उनके दिमाग और उनकी नजर को भी परख सकते हैं। क्या आपको अब तक तस्वीर में छिपा 2 नजर आ गया है। क्या आपके रिश्तेदारों ने इस चैलेंज को पूरा कर दिखाया है। अगर आपके रिश्तेदारों को अभी तक तस्वीर में छिपा 2 नजर नहीं आया है तो आप समझ सकते हैं कि उनकी नजरें कितनी कमजोर हैं। फिलहाल, आपको दिया गया समय अब समाप्त हो गया है।

optical illusion result

यहां दिखेगा 2

अगर आपको अब तक तस्वीर में छिपा 2 दिखाई नहीं दिया है। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने आपके लिए एक और तस्वीर डाली है। इस तस्वीर में आपको आसानी से लाल घेरे में 2 नजर आ जाएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article