वायरल न्यूज़

अनंत अंबानी की प्री वेडिंग पर तीनों खान एक साथ, स्टेज पर मचा दिया गदर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 3, 2024, 11:45 AM IST

Anant Ambani Pre Wedding: नाटू-नाटू गाने पर डांस करते हुए तीनों खानों का वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

अनंत अंबानी की प्री वेडिंग पर तीनों खानों ने दी एक साथ परफॉर्मेंस। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी वीरेन मर्चेंट (Viren Merchant) की बेटी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से हो रही है। प्री वेडिंग का फंक्शन गुजरात के जामनगर हुआ, जिसमें दुनियाभर से फिल्मी सितारे भी शामिल हुए। मगर पूरे कार्यक्राम में नजर बॉलीवुड के तीनों खानों पर टिक रहीं। इसमें तीनों ने स्टेज पर ऐसा गदर मचाया कि बस देखते रह जाएंगे।

तीनों खानों ने किया स्टेज परफॉर्म

प्री वेडिंग में डांस करते हुए शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR का गाना 'नाटू-नाटू' बैकग्राउंड में बजता है। गाना शुरू होते ही तीनों खान एक साथ-साथ डांस करते हैं। इसमें वो की स्टेप दिखाते हैं कि कोई भी चीयर करने से खुद को नहीं रोक पाता है।

यहां देखिए वीडियो

लूट ली महफिल

मालूम हो कि प्री-वेडिंग में बीते शनिवार को म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इसमें तीनों सुपरस्टार ने अपने-अपने फेवरेट स्टेप भी दिखाए। डांस करते हुए तीनों खानों के वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि तीनों को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लगा। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि वाह! मजा आ गया। वीडियो इंस्टाग्राम पर manav.manglani नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article