Viral Video: हिंदी और भोजपुरी में बात करती दिखीं तीन विदेशी लड़कियां, एक ने तो सरेआम मांग ली 'खैनी'

Viral Video: आप देख पाएंगे कि तीनों लड़कियां रील्स बनाते समय भोजपुरी और हिंदी बोल रही हैं। इस दौरान एक लड़की साथ में खड़ी बाकी दोनों लड़कियों से पूछ रही है कि तुम दोनों को किसने हिंदी सिखाया। इसके जवाब में एक लड़की बोलती है कि 'मेरे मौसा जी मजदूरी करने बिहार गए थे तो हम लोग भी उनके साथ बिहार चले गए थे।'

Viral Video: भारतीय भाषाओं का क्रेज धीरे-धीरे पूरी दुनिया पर छाता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें विदेशी लोग भारतीय भाषाएं बोलते या भारतीय गानों पर डांस करते दिखते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन विदेशी लड़कियां हिंदी और भोजपुरी बोलती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह जिस अंदाज में भारतीय भाषा में बात करती नजर आ रही हैं। उसे सुनकर लोगों का दिल खुश हो गया है।

Viral Video (54)

विदेशी लड़कियां (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर मजा ही आ जाएगा

वीडियो में आप देख पाएंगे कि तीनों लड़कियां रील्स बनाते समय भोजपुरी और हिंदी बोल रही हैं। इस दौरान एक लड़की साथ में खड़ी बाकी दोनों लड़कियों से पूछ रही है कि तुम दोनों को किसने हिंदी सिखाया। इसके जवाब में एक लड़की बोलती है कि 'मेरे मौसा जी मजदूरी करने बिहार गए थे तो हम लोग भी उनके साथ बिहार चले गए थे।' इसके आगे वह कहती हैं कि बिहार में झाड़ू और पोछा का काम करते-करते हिंदी सीख गए। इसके बाद पहली लड़की सबसे पीछे खड़ी तीसरी लड़की से पूछती है कि तुम्हें हिंदी किसने सिखाई। जवाब में तीसरी लड़की जो कहती है सुनकर मजा आ जाएगा। देखें वीडियो-

End of Feed