पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और एक-दूसरे का साथ देने से ही मजबूत होता है। हाल में एक ऐसे ही कपल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक पति अपने पत्नी को इतना प्यार करता है कि वह उसके लिए हर एक देश से फूल लेकर आता है।
अपनी पत्नी के लिए हर देश से फूल लाता है यह पति
पति प्लेन उड़ाने का काम करते हैं और वे जिस देश में लैंड करते हैं, वहां से वे अपनी अर्धांगिनी के लिए फूल लेकर घर लौटते हैं। वीडियो में पायलट पति को अपनी पत्नी के लिए दूसरे देश से लाए हुए फूल को लेकर घर लौटते देखा जा सकता है। इस वीडियो को मेघा झा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @megha_.jha से शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
हाथों में फूल का गुलदस्ता लिए घर में दाखिल हुआ पति
वीडियो के टाइटल में मेघा ने लिखा है कि ऐसे आदमी से मेरी शादी हुई है जो हर एक देश से मेरे लिए फूल लेकर आता है। मेघा के पति इंडिगो में पायलट है और मेघा भी पहले IndiGo में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं। वीडियो में मेघा के पति को अपनी पायलट वाले यूनिफॉर्म में घर के अंदर दाखिल होते हुए देखा जा सकता है। जो अपने एक हाथ में बैंगनी रंग के खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता लिए हुए है और दूसरे हाथ में अपना सूटकेस टांगे हुए है।
पत्नी को दिया सुंदर फूलों का गुलदस्ता
जैसे ही मेघा के पति अंदर आते हैं, उनके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल दिखती है। जिससे यह साफ समझ आता है कि वे अपनी पत्नी से मिलने के लिए कितने बेकरार थे। वह प्यार से फूलों का गुलदस्ता मेघा को सौंप देते हैं। यह पूरा नजारा कपल के घर के दरवाजे पर देखने को मिला। जिसे पहले से ही फूलों से सजाया गया है। जिससे पूरा माहौल बेहद ही रोमांटिक और सुकून भरा लग रहा है।
वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर कपल को दी शुभकामनाएं
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में कपल को आगे की जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। किसी ने लिखा, “भगवान आप दोनों को खुश रखे।” तो किसी ने कहा, “ऐसा प्यार हर किसी को मिले।” कई लोगों ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। तो कई लोगों ने कहा कि आपका यह प्यार हमेशा कायम रहे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
