Snake Video: सलमान-शाहरुख से भी बड़ा एक्टर है यह सांप! छूते ही करने लगता है मरने का नाटक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 16, 2023, 06:37 PM IST

Snake Video: कई सांप तो इतने जहरीले होते हैं, जिनके डसते ही इंसान की मौके पर मौत हो जाती है। दूसरी तरफ यह सांप इंसान से ही डरता नजर आता है। इस वजह से यह सांप अपनी जान बचाने के लिए इंसान के सामने मरने का नाटक करता है।

Snake Video: सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक सांप से जुड़ा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा एक्टर माना जा रहा है। आप इस वीडियो को देखकर खुद ही कहने लगेंगे कि यह सांप सलमान-शाहरुख से भी बड़ा एक्टर है। आप देखेंगे कि जैसे ही इस सांप को हाथ लगाया जाता है, यह मरने का नाटक करने लगता है। वीडियो ने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। बताया जाता है कि यह सांप अपने मौत के डर से मरने की एक्टिंग करता है।

dramebaaz snake

ड्रामेबाज सांप (इंस्टाग्राम)

दुनिया का सबसे बड़ा एक्टर!

गौरतलब है कि सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जीवों में से एक होता है। सांप को देखकर ही कई लोगों की हालत खराब हो जाती है। कई सांप तो इतने जहरीले होते हैं, जिनके डसते ही इंसान की मौके पर मौत हो जाती है। कई सांप तो जहरीले भी नहीं होते हैं, लेकिन उनको देखकर ही इंसान के छक्के छूट जाते हैं। दूसरी तरफ यह सांप इंसान से ही डरता नजर आता है। इस वजह से यह सांप अपनी जान बचाने के लिए इंसान के सामने मरने का नाटक करता है। देखें वीडियो-

End of Feed