Husband Wife News: पति और पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। हालांकि, पति-पत्नी की लड़ाई में घर का माहौल थोड़ा-बहुत खराब जरूर हो जाता है। जरूरत से ज्यादा झगड़ा बढ़ने पर इसका असर बच्चों पर भी पड़ता है। सोचिए अगर पति-पत्नी में झगड़ा ही बच्चों की वजह से होने लगे तो क्या होगा। उस पर भी झगड़ा इस वजह से हो कि पत्नी बच्चों से ज्यादा प्यार करती है।ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला जापान से सामने आया है।
20 साल पहले पति ने कर दी बात बंद
जापान का एक शख्स अपनी पत्नी से सिर्फ इस वजह से रूठ गया कि उसकी पत्नी बच्चों को ज्यादा अहमियत देती थी। इससे पति को इतनी जलन हुई कि उसने अपनी पत्नी से बात करना बंद कर दिया। इतना ही नहीं उसने पिछले 20 सालों से अपनी पत्नी से बात ही नहीं की। यहां तक कि वह एक तरह से मौन हो गया। जापान के रहने वाले ओतउ अपनी पत्नी कत्यमा से कुछ इस तरह से रूठे कि वह पिछले 20 सालों से अपनी पत्नी से बात ही नहीं कर रहे हैं।
बच्चे ने कभी नहीं देखा माता-पिता को बात करना
ओतउ भले ही अपने बच्चों से बात करते हैं लेकिन पत्नी से एक शब्द बात नहीं करते। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, शख्स को अपनी पत्नी द्वारा अपने बच्चों को दिए जा रहे अधिक अटेंशन से जलन होने लगी थी। इस कारण शख्स ने अपनी पत्नी से बात करना ही बंद कर दिया। अब शख्स के 18 साल के बेटे योशिकी ने अपने पैरेंट्स को बात करवाने के लिए एक टीवी शो की मदद ली है। बच्चे ने बताया कि उसने अपनी पूरी जिंदगी में अपने पैरेंट्स को कभी बात करते नहीं देखा।
