वायरल न्यूज़

Stunt Video: स्टंट करने के चक्कर में बुरी तरह गिरा शख्स, लोग बोले - टाटा, बाय-बाय, खत्म

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 16, 2023, 06:34 PM IST

ट्विटर पर स्टंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप इसे देखकर शॉक्ड भी हो जाएंगे। वीडियो पर यूजर्स काफी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Image

स्टंट करते समय औंधे मुंह गिरा शख्स (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट का सबसे खतरनाक वीडियो वायरल
  • स्टंट करते हुए शख्स गिरा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stunt Viral Video: स्टंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको इतनी हंसी आने वाली है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। इस वीडियो (Viral Video) में एक शख्स साइकिल से स्टंट करता नजर आ रहा है, लेकिन उसके बाद उसके साथ जो होता है, उसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और काफी मौज भी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स साइकिल से स्टंट करने की सोचता है। वहां पर छोटा ऊंचा सा एक पहाड़ जैसा बना रहा होता है, जिनकी संख्या दो-तीन होती है। वहां पहुंचते ही शख्स की साइकिल खाई में फंस जाती है और फिर शख्स औंधे मुंह गिर जाता है। ऐसे में वीडियो बनाने वाला भी उसके देखकर हंसने लगता है। लोगों की ऐसी-ऐसी प्रतिक्रिया आ रही हैं, जिसे देखकर हंसी के फव्वारे निकल जाएंगे।

स्टंट करते समय औंधे मुंह गिरा शख्स

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा स्टंट नहीं करना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब आगे से ये स्टंट नहीं करेगा। इस वीडियो पर अब तक 2.8 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 18 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@1000waystod1e' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article