Viral Video:कुछ लोग अपनी किस्मत सीधा भगवान से लिखवाकर धरती पर पैदा होते हैं। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें किसी शख्स की जाने अंतिम समय पर बच जाती है। ऐसा ही एक वीडियो हमें मिला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मरने ही वाला था, लेकिन उसकी किस्मत इतनी जबरदस्त होती है कि खुद यमराज को उसे छोड़कर वापस लौटना पड़ जाता है। इस वीडियो को देखकर आपको पहली नजर में यकीन नहीं होगा।
सबसे किस्मती आदमी (ट्विटर)
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
आप वीडियो देखकर शख्स को धरती का सबसे किस्मती व्यक्ति भी घोषित कर सकते हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि कैसे शख्स मौत के बेहद करीब पहुंचकर भी वापस आ जाता हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो देखकर आपके दिमाग में बस एक ही सवाल गूंजेगा कि मौत के इतना करीब जाकर भी कोई कैसे जिंदा बच सकता है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी दीवार में पैर मारकर उसे गिराने की कोशिश कर रहा है। जब दीवार गिरने लगती है तो वह भागने की कोशिश करता है, लेकिन दूसरी दीवार से भिड़कर वहीं गिर जाता है। जब ऐसा लगता है कि दीवार उसके सिर पर गिर जाएगी और उसकी मौत हो जाएगी, तभी वह चमत्कारिक तरीके से बच निकलता है। दिल दहला देने वाले इस वीडियो को @InsaneRealitys नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है।
