Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पिता अपनी बेटी की शादी के ऐसे प्रस्ताव रखता नजर आ रहा है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता कथित तौर पर अपनी बेटी के साथ खड़ा है। इस दौरान वह कैमरे के सामने अपनी बेटी की शादी की बात कह रहा है। वह कैमरामैन से कहता है कि उसे अपनी बेटी की शादी एक हफ्ते के भीतर करनी है।
वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम)
हैरान करने वाला वीडियो वायरल
हालांकि, पिता वीडियो में यह नहीं बताता है कि क्यों एक ही हफ्ते के भीतर उसे अपनी बेटी की शादी करनी है। लेकिन वह यह जरूर कहता है कि जो शख्स उसकी बेटी से एक हफ्ते के भीतर शादी करेगा। उसे ढेर सारा दहेज दिया जाएगा। वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पिता कहता सुना जा सकता है कि जो शख्स उसकी बेटी से एक हफ्ते के भीतर शादी करेगा, वह उसे ब्लैंक चेक देगा। इस चेक पर दूल्हा जितना चाहे अमाउंट लिख सकता है। देखें वीडियो-
वहीं आप कैमरामैन को यह कहते सुन सकते हैं कि लड़की के पिता का कबाड़ का बिजनेस है। इस वजह से उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। वह अपनी बेटी के लिए कितने भी पैसे खर्च करने को तैयार है। कैमरामैन बताता है कि उसकी बेटी से शादी करने वाले को जमकर पैसे दिए जायेंगे। वीडियो को shadi_karne_wali_girls नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल टाइम्स नाऊ नवभारत वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हो सकता है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में बनाकर शेयर किया गया हो।
