Snake Video: आपने देखा होगा कि लोग तरह-तरह के जीव-जन्तु पालते हैं। जानवरों को पालना एक आम बात है, जिसमें लोग गाय, भैंस, हाथी, कुत्ता और बिल्ली जैसे जानवर पालते हैं। कई लोगों को अपने पालतू जानवरों से इतना प्रेम हो जाता है कि जब वह उससे बिछड़ते हैं तो उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं। किंग कोबरा को इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक माना जाता है। यह सोचकर ही डर लगता है कि कोई लड़की किंग कोबरा को पाल सकती है।
इमोशनल वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बारे में जानकर पहले तो आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि, जब इस वीडियो की आपको हकीकत पता चलेगी तो आपकी आंखों से आंसू निकल आएंगे। दरअसल, यह वीडियो एक लड़की ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़की एक किंग कोबरा को किस करती नजर आ रही है। दरअसल, यह किंग कोबरा लड़की का पालतू था और अब इस किंग कोबरा की मौत हो चुकी है। इसके बाद ही लड़की ने यह वीडियो शेयर किया है। देखें वीडियो-
इंस्टाग्राम पर @auliakhairunisa22 नाम की यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है। बता दें कि औलिया वीडियो क्रिएटर हैं। मलय भाषा में वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखती हैं, 'वो सांप को अपने बेटे जैसा मानती थीं। किंग कोबरा को इतने सालों की यादों के लिए धन्यवाद। वह आज जो कुछ भी हैं, उसी की वजह से हैं।' इसके साथ ही वह वीडियो के कैप्शन में किंग कोबरा को अलविदा कहती भी दिख रही है। आप देख सकते हैं कि वह वीडियो में बिना डरे किंग कोबरा के क्लोज नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि महिला किंग कोबरा को चूमकर दुलार भी कर रही हैं।
