वायरल न्यूज़

Jugaad Video: बार-बार चोरी हो जाते थे चप्पल, शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़ देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 22, 2024, 07:53 PM IST

Desi Jugaad Video: शख्स नए-नए चप्पल पहनकर किसी ऐसी जगह पहुंचा है, जहां लोगों की भीड़ लगती है। उसे डर था कि कहीं उसके चप्पल चोरी न हो जाएं तो वह अपना पूरा दिमाग लगाता है।

Image

देसी जुगाड़ वीडियो (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: आपने सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के कई सारे वीडियो देखे होंगे। आज हम आपको देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसके बाद अपना माथा पकड़ लेंगे। दरअसल, एक शख्स का चप्पल बार-बार चोरी हो जाता था। इसके बाद शख्स ने ऐसा जुगाड़ निकाला, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स नए-नए चप्पल पहनकर किसी ऐसी जगह पहुंचा है, जहां लोगों की भीड़ लगती है।

देसी जुगाड़ का गजब वीडियो

इसके बाद जहां चप्पल उतारे जाते हैं, शख्स वहां पर अपने चप्पल उतारता है। अब उसे डर था कि कहीं उसके चप्पल चोरी न हो जाएं तो वह अपना पूरा दिमाग लगाता है। आप देख सकते हैं कि वह अपने दोनों चप्पल के फीते निकाल देता है। सिर्फ यही नहीं, दोनों चप्पलों के फीते को वह अपनी जेब में रखता है और चप्पल की सोल को वहीं रखकर आगे बढ़ जाता है। शख्स के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह जाते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो को chacha_sheeda नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो इतना तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 20 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुकी है। वहीं वीडियो को अब तक 40 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'शख्स ने अपने दिमाग का 100% इस्तेमाल किया है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article