वायरल न्यूज़

पटाखा बेचने वाली लड़की का किया ऐसा मेकअप, ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई रह गया दंग, वायरल हुआ ये वीडियो

इंस्टाग्राम पर पटाखा बेचने वाली एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो मेकअप के बाद इतनी सुंदर नजर आ रही है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है?

Image

पटाखा बेचने वाली लड़की का मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की का मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन
  • पटाखा बेचने वाली लड़की बनी सुंदर गर्ल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Firecracker Selling Girl Transformation: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे कि आखिर एक इंसान इतना कैसे चेंज किया जा सकता है। लोगों का कहना है कि मेकअप का ट्रांसफॉर्मेशन इतना खतरनाक भी हो सकता है, कभी सोचा नहीं था। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि काफी सुंदर मेकअप किया गया है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखने वाली ये लड़की पटाखा बेचती है। वहां पर एक महिला जाती है, फिर इस लड़की की स्कीन देख इसका मेकअप करने की सोचती है। उसके बाद महिला उस लड़की का ऐसा मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन करती है, जिसे देख इंस्टाग्राम यूजर्स भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। आप भी इसे देख एकदम चौंक जाएंगे और मेकअप करने वाली दीदी की जमकर तारीफ करेंगे।

पटाखा बेचने वाली लड़की का मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन

इंस्टाग्राम पर डांस के इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बाप रे ये तो बहुत सुंदर दिख रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मेकअप के बाद ये तो पहचान में ही नहीं आ रही है। बता दें, इस वीडियो को 'mahimabajajofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 88 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और लाखों बार इसे देखा भी चुका है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article